ब्लू व्हेल पर लगे रोक

Updated at : 04 Sep 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लू व्हेल पर लगे रोक

दुनियाभर में सुसाइड गेम के तौर पर चर्चित ब्लू व्हेल गेम भारत में भी अपना जाल फैला चुका है. कुछ दिन पूर्व मुंबई के एक बच्चे ने इस गेम के व्यूह में फंसकर आत्महत्या कर ली थी और हाल ही में तमिलनाडु में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सोलापुर के एक बच्चे को घर […]

विज्ञापन
दुनियाभर में सुसाइड गेम के तौर पर चर्चित ब्लू व्हेल गेम भारत में भी अपना जाल फैला चुका है. कुछ दिन पूर्व मुंबई के एक बच्चे ने इस गेम के व्यूह में फंसकर आत्महत्या कर ली थी और हाल ही में तमिलनाडु में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सोलापुर के एक बच्चे को घर छोड़कर पुणे जाते हुए पुलिस ने पकडा.
इंदौर का एक बालक इस गेम का आखिरी चैलेंज पूरा करने के लिए सुसाइड करने तीसरी मंजिल पर पहुंच गया था, पर समय रहते दोस्तों ने उसे कूदने से बचा लिया. अभी तक देश में छह लोग इस खतरनाक गेम से अपनी जान गंवा चुके हैं. सरकार को चाहिए कि इस तरह के खतरनाक गेम को तुरंत ही देश में बंद करवाएं. इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती है.
संजय डागा हातोद, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola