ईमानदारी की परिणाम
Updated at : 30 Aug 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

जिस तरह से दो ईमानदार सीबीआई अफसरों ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है. अपनी ईमानदारी के बल पर उन्होंने राम रहीम जैसे गुनहगार बाबा को सलाखों के पीछे भेज दिया. इसमें उन पांच ईमानदार वकीलों की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने लगातार 15 वर्षों तक बिना फीस लिए उन साध्वियों […]
विज्ञापन
जिस तरह से दो ईमानदार सीबीआई अफसरों ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है. अपनी ईमानदारी के बल पर उन्होंने राम रहीम जैसे गुनहगार बाबा को सलाखों के पीछे भेज दिया.
इसमें उन पांच ईमानदार वकीलों की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने लगातार 15 वर्षों तक बिना फीस लिए उन साध्वियों की तरफ से लड़ते रहे और इसे मंजिल तक पहुंचाया. इसी तरह अगर हमारे झारखंड के अफसर भी पूरी ईमानदारी एवं बिना किसी दबाव के काम करें, तो हमारा झारखंड भी उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो जायेगा, जहां पर कोई गलत करने से डरेगा, चाहे वह कोई बाबा हो या अापराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति. ऐसे लोगों में कानून का खौफ होना ही चाहिए.
जय कुमार मुंडा, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




