परिवार की परिभाषा

भारतीय रेल का कर्मचारी होने के नाते बता सकता हूं कि मुझ पर निर्भर मेरे माता-पिता के लिए रेलवे से न तो सुविधा पास मिलता है न ही यात्रा टिकट का लाभ. अस्पताल में उनके इलाज की सुविधा भी नहीं मिलती है. भारतीय रेल भी पश्चिम देशों की तरह अपने देश में भी सिर्फ पति-पत्नी […]
भारतीय रेल का कर्मचारी होने के नाते बता सकता हूं कि मुझ पर निर्भर मेरे माता-पिता के लिए रेलवे से न तो सुविधा पास मिलता है न ही यात्रा टिकट का लाभ. अस्पताल में उनके इलाज की सुविधा भी नहीं मिलती है.
भारतीय रेल भी पश्चिम देशों की तरह अपने देश में भी सिर्फ पति-पत्नी और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही परिवार का हिस्सा मानती है. अगर माता-पिता आिश्रत हैं, तो उन्हें परिवार का हिस्सा नहीं माना जाता है. आज भारत सरकार वृद्ध लोगों के लिए वृद्धावस्था पेंशन, वरिष्ठ नागरिक रियायती टिकट आदि योजनाएं चला रही है, जिससे वृद्ध लोगो को लाभ मिल सके, लेकिन वे परिवार की परिभाषा नहीं बदलते जिससे एक बड़ा वर्ग इनका सीधा लाभ ले सके.
अमित कुमार मिश्रा, कोलकाता, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




