आजादी के सत्तर साल
Updated at : 21 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

हमारा देश आजादी के 70 साल पूरे कर चुका है. यह अवधि किसी देश और समाज निर्माण के लिए छोटी अवधि नहीं कही जा सकती है. आज जरूरत इस बात की है कि हम सभी आत्ममंथन करें कि विकास और प्रगति की दौड़ में हम कहां खड़े हैं. निश्चित तौर पर विज्ञान, स्वास्थ और अंतरिक्ष […]
विज्ञापन
हमारा देश आजादी के 70 साल पूरे कर चुका है. यह अवधि किसी देश और समाज निर्माण के लिए छोटी अवधि नहीं कही जा सकती है. आज जरूरत इस बात की है कि हम सभी आत्ममंथन करें कि विकास और प्रगति की दौड़ में हम कहां खड़े हैं. निश्चित तौर पर विज्ञान, स्वास्थ और अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमने काफी प्रगति की है.
बहुत कुछ हमने हासिल किया है, लेकिन गरीबी और बेरोजगारी आज भी मुंह बाये खड़ी है. शिक्षा और स्वास्थ के मामले में आम आदमी अपने को बदनसीब पाता है. राजनीति जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि अकूत संपत्ति कमाने का जरिया बन गयी है. ग्रामीण इलाकों में भूख और बीमारी से गरीब लोग मर रहे हैं. यह चिंता का विषय है.
युगल किशोर, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




