हाथियों की दुखद मौत

अपने राज्य में हो रही हाथियों की मौत की खबर स्वतंत्रता दिवस को पढ़ कर दुख हुआ. जिन हाथियों से हमारे राज्य की पहचान होती है, उनके जैसे शांत और प्यारे पशु की जान लोगों व प्रशासन की लापरवाहियों की वजह से हो रही है. सरकार से विशेष अनुरोध है कि वह हाथियों के संरक्षण […]
अपने राज्य में हो रही हाथियों की मौत की खबर स्वतंत्रता दिवस को पढ़ कर दुख हुआ. जिन हाथियों से हमारे राज्य की पहचान होती है, उनके जैसे शांत और प्यारे पशु की जान लोगों व प्रशासन की लापरवाहियों की वजह से हो रही है.
सरकार से विशेष अनुरोध है कि वह हाथियों के संरक्षण पर ध्यान दे और इसके लिए कार्यक्रम चलाये. वन विभाग भी इस विषय पर सावधान व सतर्क रहते हुए उनके संरक्षण व देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाये. मीडिया से उम्मीद है कि वह इस विषय पर सरकार को नींद से जगाने का कार्य करेगी. इस तरह सभी के प्रयास से हाथियों को मौत के चंगुल बचाया जा सकेगा.
प्रिंस कुमार तिवारी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




