अंधविश्वास की आंधी
Updated at : 10 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

‘काली तेरी चोटी है’ एक मशहूर गाना है, मगर उन काली चोटियों का क्या हो जो सरेआम कट रहीं हैं. तेजी से फैलती ‘चोटीकटवा’ की खबरों ने देश को अचानक ही ‘एक्टिव’ कर दिया. सीमा पर खड़े चीनी सैनिक हमें क्या खाक डरायेंगे! डर, जो चोटीकटवा ने पैदा किये हैं, उस खौफ में हम रात […]
विज्ञापन
‘काली तेरी चोटी है’ एक मशहूर गाना है, मगर उन काली चोटियों का क्या हो जो सरेआम कट रहीं हैं. तेजी से फैलती ‘चोटीकटवा’ की खबरों ने देश को अचानक ही ‘एक्टिव’ कर दिया. सीमा पर खड़े चीनी सैनिक हमें क्या खाक डरायेंगे! डर, जो चोटीकटवा ने पैदा किये हैं, उस खौफ में हम रात भर जग रहे हैं.
जाने वह शातिर कोई चुड़ैल-पिशाच है या हमारा ही वहम. 90 के दशक में ‘मुंहनोचवा’ ने भी कुछ ऐसी ही दहशत फैलाई थी. ढूंढ़ने वालों को तो वह आज तक नहीं मिला, मगर सिहरन अभी भी है. आस्था, विश्वास और परंपराओं की बुनियाद पर खड़े इस देश में जब अंधविश्वास की आंधी चलती है, तो अच्छे-अच्छों की चोटियां कट जाती है.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




