सीवर में मौत
Updated at : 09 Aug 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

विश्व महाशक्ति बनने का दावा करनेवाले देश के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि यहां के गरीब लोग सीवर की सफाई के लिए सीवर में उतरकर मौत के मुंह में चले जाते हैं. एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में देश में सीवर में दम घुटने से 22,327 नागरिकों ने […]
विज्ञापन
विश्व महाशक्ति बनने का दावा करनेवाले देश के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि यहां के गरीब लोग सीवर की सफाई के लिए सीवर में उतरकर मौत के मुंह में चले जाते हैं. एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में देश में सीवर में दम घुटने से 22,327 नागरिकों ने अपनी जान गंवायी.
कितनी दुखद स्थिति है कि यह देश सीवर की सफाई करने वाला मशीन नहीं आयात कर रहा है. विकसित देशों में सीवर में दम घुटने से एक व्यक्ति की भी मौत नहीं होती. सारा काम वहां मशीनों से ही होता है. वास्तव में यहां की सरकारें संवेदनहीन हो गयी हैं. सीवर में दम घुटने से मरने वाले मरते रहें, इन सरकारों की कान पर जूं भी नहीं रेंगती?
निर्मल कुमार शर्मा, प्रताप विहार, गाजियाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




