आज का समाज किधर जा रहा है?

एक फ्लैट में मां की अकेलेपन में हुई मौत. यह बहुत ही अंदर से हिला देने की खबर है. आज के भागदौड़ में अपने बड़े-बूढ़ों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ रहे हैं. ये बुजुर्ग अकेलेपन का शिकार होते हैं व अपने अंतिम दिनों में प्यार के लिए तरसते हैं. उम्र के इस पड़ाव पर […]
एक फ्लैट में मां की अकेलेपन में हुई मौत. यह बहुत ही अंदर से हिला देने की खबर है. आज के भागदौड़ में अपने बड़े-बूढ़ों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ रहे हैं. ये बुजुर्ग अकेलेपन का शिकार होते हैं व अपने अंतिम दिनों में प्यार के लिए तरसते हैं. उम्र के इस पड़ाव पर जब उन्हें प्यार और देखभाल की जरूरत होती है, तो वो बोझिल क्यों लगने लगते हैं?
इससे उन्हें(बेटों और बेटियों) क्या हासिल होता है? क्या वे नहीं समझते कि वे भी एक दिन इसी अवस्था से गुजरेंगे? यह भी सोचना चाहिए कि हम अपने बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे हैं? जैसा वे देखते हैं, वही करते हैं. इस विषय में सरकार को भी संज्ञान लेकर उनके लिए कुछ करना चाहिए.
श्याम मांझी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




