राष्ट्रभक्त बनाम देशद्रोह

Updated at : 04 Aug 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रभक्त बनाम देशद्रोह

ऐसे समय में जब राष्ट्र के सामने बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा और किसानों की दुर्दशा जैसी समस्याएं सामने खड़ी हैं, देश के सामने मुख्य बहस राष्ट्रभक्त बनाम देशद्रोह हो गया है. कौन सच्चा राष्ट्रभक्त है? कौन देशद्रोही है? ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी मुद्दे गौण हो गये हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल नेटवर्किंग साइट […]

विज्ञापन
ऐसे समय में जब राष्ट्र के सामने बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा और किसानों की दुर्दशा जैसी समस्याएं सामने खड़ी हैं, देश के सामने मुख्य बहस राष्ट्रभक्त बनाम देशद्रोह हो गया है. कौन सच्चा राष्ट्रभक्त है? कौन देशद्रोही है? ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी मुद्दे गौण हो गये हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल नेटवर्किंग साइट तो इस बहस के लिए युद्धक्षेत्र बने हुए हैं.
इस बेतुके बहस से देशवासी देशभक्ति का पाठ नहीं पढ़ रहे हैं, बल्कि देश के विभिन्न समुदायों के बीच नफरत बढ़ रही है, जो देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है. तथाकथित देशभक्त हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को भी कटघरे में खड़ा करने से गुरेज नहीं करते हैं. जो हमारे देश के वर्तमान और भविष्य के लिए अच्छा नहीं हैं
मोहम्मद नेहालुद्दीन, वासेपुर, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola