ओडिशा में 10 दिन के लिए स्कूल बंद, जानें सरकार ने क्यों की छुट्टी की घोषणा

Published by : Agency Updated At : 14 Oct 2023 1:53 PM

विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. सरकार ने कहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी स्कूल 10 दिन के लिए बंद रहेंगे. इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

ओडिशा में 10 दिन के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है. सरकार की ओर से इसकी घोषणा भी कर दी गई है. नवीन कुमार पटनायक की सरकार ने कहा है कि 20 अक्टूबर से 10 दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. इस संबंध में माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. सरकार ने कहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर से स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की जाती है. माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ओडिशा के सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. अधिसूचना में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्राधिकारियों को पूजा के अवकाश के बारे में निर्देश देने के लिए कहा गया है. सरकार ने 14 अक्टूबर को महालय के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है, जो पितृ पक्ष की समाप्ति का प्रतीक है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola