Bihar Student Arrests LIVE: AK-47 से फायरिंग करनेवाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेज प्रताप की जमानत पर आज सुनवाई, राज्य भर में 450 अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार छात्रों की जज आवास में पेशी

Patna Student Arrests : बिहार बंद के दौरान छज्जूबाग जज आवास पर करीब 200 छात्रों की पेशी हुई. बाहर परिजन अपने बच्चों का इंतजार करते रहे. गिरफ्तार छात्रों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

बिहार भर में 400 से अधिक गिरफ्तार

बिहार बंद मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अब तक 400 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पटना समेत कई जिलों में उपद्रवियों की पहचान कर उनके फोटो और पोस्टर जारी किए गए हैं. पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है. मामले में कई जिलों में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Image

AK-47 फायरिंग मामले में जवान निलंबित

बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में सीवान पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान को सस्पेंड किया गया है. पुलिस ने अब तक 2500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर 102 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारी कर सकती है.

छात्र: ईगो पूरा करने के लिए थाना अध्यक्ष ने उठाया

जेल जाते छात्र
जेल जाते छात्र

गिरफ्तार छात्रों और उनके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिजनों का कहना है कि असली दंगाई बच निकले, जबकि पढ़ाई करने वाले छात्रों को निशाना बनाया गया. छात्रों का कहना है की "ईगो पूरा करने के लिए थाना अध्यक्ष ने उठाया" उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बच्चों की रिहाई के लिए परिजन लगा रहे गुहार

परिजन
परिजन

जजेज आवास के बाहर एक पिता ने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर अपनी पीड़ा बताई. उन्होंने कहा कि बेटा दवा लेने घर से निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पिता का आरोप है कि बेटे के साथ मारपीट हुई है और वह चल भी नहीं पा रहा है. बेटे की रिहाई के लिए पिता लगातार गुहार लगा रहे हैं. जजेज आवास के बाहर कई परिवार अपने बच्चों और रिश्तेदारों की रिहाई की मांग कर रहे हैं.

बुक खरीदने गए छात्र को पुलिस ने उठाया

गिरफ्तार छात्र का दोस्त
गिरफ्तार छात्र का दोस्त

गिरफ्तार छात्र के दोस्त ने दावा किया कि उसका साथी बुक खरीदने गया था. इसी दौरान पुलिस उसे पकड़कर ले गई. पहले उसे गांधी मैदान थाना ले जाया गया, फिर दूसरे थाना में शिफ्ट कर दिया गया. दोस्त का आरोप है कि छात्र को 30 से 35 घंटे तक थाने में रखा गया.

बेऊर जेल भेजे गए छात्रों का छलका दर्द

प्रभात खबर से बात करते हुए छात्र
प्रभात खबर से बात करते हुए छात्र

बेऊर जेल भेजे जा रहे छात्रों ने पुलिस वाहन में अपना दर्द बयां किया. एक छात्र ने कहा, "मेरी गलती बस इतनी है कि मेरे अंदर का देशभक्त जाग गया." वहीं दूसरे छात्र ने कहा, "सर, बचा लीजिए. सुबह से भूखे हैं और बहुत मारा गया है." बता दें कि 22 और 25 जुलाई को पटना में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन