माेबाइल ने खोला आशिकी का राज, प्रेमी के साथ मिल कर करवाना चाहती थी पति की हत्या!

सीवान :बिहारमें सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कैथोली में अस्थायी रूप से रह रहे इमलौली गांव के एक परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने अपने आशिक संग मिल कर उसकी हत्या करा देने की साजिश रची है़ साजिश का खुलासा उसके मोबाइल पर अपने आशिक के साथ […]
सीवान :बिहारमें सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कैथोली में अस्थायी रूप से रह रहे इमलौली गांव के एक परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने अपने आशिक संग मिल कर उसकी हत्या करा देने की साजिश रची है़ साजिश का खुलासा उसके मोबाइल पर अपने आशिक के साथ हुई बातचीत के रिकॉर्डिंग के आधार पर सामने आयी है़
इस खुलासे के बाद दो बच्चों के पिता ने थाना पहुंच कर पुलिस से गुहार लगायी व आवेदन देकर कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है. मामला गत 15 दिन पहले का है़ इस बीच बतौर पीड़ित पति के पास ऐसे कई लोगों ने आकर मामले को रफा-दफा कर लेने का दबाव दिया है़ पीड़ित के कथनानुसार उसके पड़ोस में क्लिनिक खोले एक झोलाछाप डाॅक्टर ने उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है और अब उसके साथ रहने की कसमें देकर अपने रास्ते से पति को हमेशा के लिए हटा देने का कुचक्र रचा है़
दानापुर : दहेज में मांगे पचास हजार दुल्हन का शादी से इनकार
मोबाइल में दोनों की बातचीत में यह बात सामने आयी है कि रास्ते से हटाने के लिए उसे शराब में जहर दे दिया जाये या किसी दवा में ही जहर दे दी जाये. घटना को अंजाम देने से पहले इसका खुलासा मोबाइल से हो जाने व इसकी शिकायत पुलिस से कर दिये जाने के बाद से ही डाॅक्टर फरार है़ इस मामले में थानाप्रभारी बताती है कि ऐसा कोई मामला थाने में नहीं आया है, यदि आता है तो शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










