10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कल से करवट बदलेगा मौसम

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छह जून से मौसम का मिजाज में बदलने लगेगा. अधिक गरमी और स्थानीय बदलाव की वजह से राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया गया है. इससे तापमान में भी गिरावट होगी […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छह जून से मौसम का मिजाज में बदलने लगेगा. अधिक गरमी और स्थानीय बदलाव की वजह से राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया गया है. इससे तापमान में भी गिरावट होगी और गरमी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी.
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा. रांची में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस, और डालटनगंज में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह जून के माह का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है.
कुछ जिलों में आज चलेंगी गरम हवाएं : सोमवार को राज्य के पलामू और चाईबासा में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गयी है. रांची, जमशेदपुर और दुमका के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून में धरती का सूरज के काफी नजदीक होने से अधिक गरमी महसूस होती है. 21 जून को धरती सूरज के सबसे पास होती है, जिससे तापमान काफी अधिक हो जाता है.
12 से 15 जून के बीच आयेगा मानसून : कृषि वैज्ञानिक और मौसम का पूर्वानुमान लगानेवाले एके वदूद का कहना है कि 12 से 15 जून के बीच मानसून झारखंड पहुंचेगा. उससे पहले प्री मानसून बारिश की संभावना है. उन्होंने कहा कि यह धरती के अधिक गरम होने की वजह से होगा. इससे अधिकतम तापमान में कमी आयेगी. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान मोरा के कमजोर पड़ने से झारखंड में इस बार अधिक बारिश होने की संभावना है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel