पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को ”डबल झटका”, दो सहयोगियों ने भाजपा का दामन थामा

गांधीनगर : पाटीदार आंदोलन से नेता बने हार्दिक पटेल के कांग्रेस को समर्थन के एलान के साथ ही उनके दो महत्वपूर्ण सहयोगियों ने भाजपा ज्वाइन कर सियासी गर्मी बढ़ा दी है. हार्दिक पटेल के महत्वपूर्ण सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा पटेल कल सत्तारुढ भाजपा में शामिल हो गए.यह घटनाक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के […]
गांधीनगर : पाटीदार आंदोलन से नेता बने हार्दिक पटेल के कांग्रेस को समर्थन के एलान के साथ ही उनके दो महत्वपूर्ण सहयोगियों ने भाजपा ज्वाइन कर सियासी गर्मी बढ़ा दी है. हार्दिक पटेल के महत्वपूर्ण सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा पटेल कल सत्तारुढ भाजपा में शामिल हो गए.यह घटनाक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के हार्दिक पटेल को उनकी पार्टी के साथ हाथ मिलाने का न्योता देने के कुछ घंटों बाद हुआ है. सोलंकी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने पर आर्थिक रुप से पिछडा वर्ग को 20 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण देने का वादा किया.
भाजपा ने कर्नाटक में शुरू की राजनीतिक किलेबंदी, टीपू सुल्तान के बहाने खोला मोर्चा
उधर गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस ने खेमेबंदी तेज कर दी है. कल ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में जाने की घोषणा कर दी है. वहीं पाटीदार आरक्षण आंदोलन से नेता बने हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस के समर्थन का इरादा जताया है तो दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर भाजपा को हराना उनका मकसद है. इस बीच हार्दिक पटेल के दो महत्वपूर्ण सहयोगियों ने भाजपा में जाने की घोषणा कर सियासी गर्मी बढ़ा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










