बेटी का प्रेमी था दलित युवक, पिता ने उठाया यह खौफनाक कदम, जानें

Updated:
विज्ञापन
बेटी का प्रेमी था दलित युवक, पिता ने उठाया यह खौफनाक कदम, जानें

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी जातिगत बंधन को लेकर हिंसा की खबरें आती रहती हैं. इसी क्रम में शहर के बचन सिंह कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि एक दलित युवक को किसी दूसरी जाति की लड़की से प्यार था. दोनों साथ […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी जातिगत बंधन को लेकर हिंसा की खबरें आती रहती हैं. इसी क्रम में शहर के बचन सिंह कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि एक दलित युवक को किसी दूसरी जाति की लड़की से प्यार था. दोनों साथ में जीने-मरने की कसमें खा रहे थे. हालांकि, उनके परिवार में यह बात किसी को मंजूर नहीं थी. खासकर लड़की के पिता इस बात से खफा थे और अपनी बेटी की इस पसंद पर कई बार एतराज कर चुके थे. मामला जब आगे बढ़ा, तो लड़की के पिता ने दलित युवक को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली और उसकी हत्या कर दी.

लड़की के पिता ने दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और दलित युवक को बार-बार मना करने के बाद भी वह लगातार लड़की से मिल रहा था. उसके बाद लड़की के पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस अधीक्षक (सदर) ओमबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल गुप्ता ने कल विकास (18) को अपने घर बुलाया था. अधिकारी ने बताया कि गुप्ता को बेटी के साथ विकास के रिश्ते से एतराज था, इसलिए उसने युवक को गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि गुप्ता को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें-
खूंखार कुत्तों का आतंक : हिंसक व्यवहार के कारणों का विश्लेषण करेगी टीम, बनेगा निगरानी दल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola