34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रूपचंद को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

जमशेदपुर. अखिल भारतीय संताली लेखक संघ का 30वां वार्षिक सम्मेलन सह साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संगोष्ठी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 18 व 19 नवंबर को होगा. इसमें संताली साहित्य में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जायेगा. इसके तहत रूपचंद हांसदा को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. […]

जमशेदपुर. अखिल भारतीय संताली लेखक संघ का 30वां वार्षिक सम्मेलन सह साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संगोष्ठी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 18 व 19 नवंबर को होगा. इसमें संताली साहित्य में विशेष योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जायेगा. इसके तहत रूपचंद हांसदा को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.

इसमें विभिन्न राज्यों के तीन हजार संताली लेखक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी नयी दिल्ली के संयोजक गंगाधर हांसदा एवं यूएन मांझी शिरकत करेंगे. यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर हांसदा ने दी.

ये साहित्यकार होंगे सम्मानित. रूपचंद हांसदा – लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड, भगवत मुर्मू – पंडित रघुनाथ मुर्मू अवार्ड, श्याम बेसरा जिवी राडेज – डोमान हांसदा अवार्ड, भोजोंगो टुडू – साधु रामचंद्र मुर्मू अवार्ड, यशोदा मुर्मू – शारदा प्रसाद किस्कू अवार्ड, सारि धोरोम हांसदा- बाबूलाल मुर्मू अवार्ड

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें