मुंबई इंडियंस को झटका, पीठ की चोट के कारण पैट कमिंस आईपीएल से बाहर

Updated:
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को झटका, पीठ की चोट के कारण पैट कमिंस आईपीएल से बाहर

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस बार- बार उभरने वाली पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गये और टी20 लीग में चोटिल खिलाड़ियों की लंबी होती सूची में शामिल हो गये. मुंबई इंडियंस ने कमिंस को 5.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. घायल होने के कारण आईपीएल में ना खेलने वाले […]

विज्ञापन


सिडनी :
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस बार- बार उभरने वाली पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गये और टी20 लीग में चोटिल खिलाड़ियों की लंबी होती सूची में शामिल हो गये. मुंबई इंडियंस ने कमिंस को 5.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. घायल होने के कारण आईपीएल में ना खेलने वाले खिलाड़़ियों की सूची में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी माइकल स्टार्क के साथ शामिल हो गये.

चोटिल खिलाड़ियों कागिसो रबाडा, नाथन कूल्टर-नाइल और केदार जाधव शामिल हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल के पहले मैच के दौरान जाधव के घुटने की मांसपेशियों में चोट लग गयी थी. कमिंस पूर्व में भी पीठ की चोट से परेशान रहे हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 13 टेस्ट मैच खेले.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल में खेली गयी टेस्ट शृंखला के चौथे मैच में वह चोटिल हो गये थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो डेविड बीकले ने कमिंस की वापसी को लेकर कहा, ‘पैट अब रैहिबिलिटेशन के लिए जायेंगे और हम चोट से उबरने की स्थिति का जायजा करने के लिए कुछ हफ्तों में दोबारा उनका स्कैन करेंगे.’

यह भी पढ़ें :-

IPL-11 : हार के बाद बोले RR के कप्तान अजिंक्य रहाणे हम एक भी अच्छी साझेदारी नहीं खेल पाये

CWG2018 : हीना सिद्धू ने निशानेबाजी में भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola