श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

बासुकिनाथ : राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 में बासुकिनाथ पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी कौशल किशोर व एसडीओ राकेश कुमार मंगलवार की देर शाम बासुकिनाथ पहुंचे. श्रावणी मेला को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों से औपचारिक बातचीत की. डीसी ने कहा कि श्रावणी […]
बासुकिनाथ : राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2018 में बासुकिनाथ पहुंचने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी कौशल किशोर व एसडीओ राकेश कुमार मंगलवार की देर शाम बासुकिनाथ पहुंचे. श्रावणी मेला को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों से औपचारिक बातचीत की. डीसी ने कहा कि श्रावणी मेला में पहुंचनेवाले कांवरियों को मंदिर व उसके बाहर बदलाव नजर आयेगा. रंग बिरंगी रोशनी से परिसर जगमग करेगा.
मंदिर परिसर टूटे-फूटे मार्बल व टाइल्स को सावन पूर्व मरम्मत व बदल कर ठीक करा लिया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि बासुकिनाथ सावन के मेले में इस बार श्रद्धालुओं को अलग अनुभूति होगी. मंदिर के पूर्वी गेट हाथी गेट की भव्यता को लेकर उन्होंने चर्चा किया कहा भव्य हाथी गेट का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने बासुकि अगरबती की बाजारीकरण पर भी चर्चा किया. इस बार श्रद्धालु बासुकिनाथ से बेहतर संदेश साथ लेकर जायेंगे. एसपी ने भी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा की. मौके पर अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, चंद्रशेखर झा, कुंदन झा, सुभाष राव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










