#JutaBhejoPakistan : लोग पैसे खर्च कर पाकिस्तान को भेज रहे जूते, ट्रेंड कर रहा #JutaChorPakistan

Updated:
विज्ञापन
#JutaBhejoPakistan : लोग पैसे खर्च कर पाकिस्तान को भेज रहे जूते, ट्रेंड कर रहा #JutaChorPakistan

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में कुलदीप जाधव की पत्नी और उनकी मां के साथ जैसा व्यवहार हुआ उससे भारत में आम लोगों में काफी नाराजगी है. जिस तरह से उनकी पत्नी के जूते उतरवाये गये और उन्हें मांगने पर भी वापस नहीं दिये गये इसके प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
पाकिस्तान में कुलदीप जाधव की पत्नी और उनकी मां के साथ जैसा व्यवहार हुआ उससे भारत में आम लोगों में काफी नाराजगी है. जिस तरह से उनकी पत्नी के जूते उतरवाये गये और उन्हें मांगने पर भी वापस नहीं दिये गये इसके प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने एक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत उन्होंने पाकिस्तानी हाईकमीशन को एक जूता भेजा है. तजिंदर बग्गा ने ट्‌वीट किया है- पाकिस्तान हमसे चप्पल चाहता है, तो उन्हें चप्पल दीजिए. मैंने एक जोड़ी चप्पल अॅार्डर किया है और उन्हें भेज दिया है. उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे भी पाकिस्तान को चप्पल भेजें और आर्डर का स्क्रीन शॉट #JutaBhejoPakistan से ट्‌वीट करें. इस अभियान को शुरू हुए मात्र तीन घंटे ही हुए हैं और अबतक सौ से अधिक जूते भेजे जा चुके हैं.

तजिंदर बग्गा के इस मुहिम के समर्थन में कई लोग आ गये हैं और उन्होंने पाकिस्तान को जूता भेजना शुरू कर दिया है. अकरम शाह ने पाकिस्तान को चप्पल भेजते हुए ट्‌वीट किया है- पाकिस्तान में हुई मीटिंग के बाद कुलदीप जाधव की पत्नी की चप्पल को जिस तरह से रखा गया, उसके विरोध में तजिंदर बग्गा ने जो अभियान शुरू किया है, मैं उसके साथ हूं और मैंने भी पाकिस्तान को एक लेडीज चप्पल भेजा है.

गिरीश ने लिखा-मेरी तरफ से भी छोटा से सहयोग. पूरे 350 रुपये वसूल करना भाई. गिरीश ने जो जूता अॅार्डर किया है उसकी रसीद के साथ ट्‌वीट किया है.

अनिल जैन ने भी पाकिस्तान के लिए एक जूता अॅार्डर किया है. उन्होंने लिखा है-एक और जूता पाकिस्तान के लिए. उन्हें हमारा जूता खाने दो.

विशेश्वर/निखिल ने लिखा है -तजिंदर भाई एक चप्पल हमारी तरफ से भी पाकिस्तान के मुंह पर. गौर करने वाली बात यह है कि लोग पैसे खर्च कर इस अभियान का हिस्सा बने हैं और पाकिस्तानी हाई कमीशन को जूते भेज रहे हैं.

गौरतलब है कि #JutaBhejoPakistan के साथ ही #JutaChorPakistan भी ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के साथ भी लोग पाकिस्तान को जूता भेज रहे हैं और स्लीप के साथ ट्‌वीट कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola