कोहली ने अश्विन का बचाव किया

लंदन : एकदिवसीय क्रिकेट में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इस प्रारुप में सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने की चुनौती को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है. युवा बल्लेबाज फखर जमां ने अश्विन को निशाना बनाया जिससे […]
लंदन : एकदिवसीय क्रिकेट में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इस प्रारुप में सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने की चुनौती को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है.
युवा बल्लेबाज फखर जमां ने अश्विन को निशाना बनाया जिससे इस आफ स्पिनर ने कल चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की 180 रन की हार के दौरान 10 ओवर मे 70 रन खर्च किए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. अश्विन ने टूर्नामेंट में तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया जबकि इस दौरान उन्होंने 29 ओवर में 167 रन खर्च किए. वह अपने पिछले 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ नौ विकेट हासिल कर पाए हैं.
…तो इसलिए हारी टीम इंडिया, जानें हार की पांच बड़ी वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










