स्टुअर्ट ब्राड ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किये 400 विकेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आकलैंड : स्टुअर्ट ब्राड आज टेस्ट क्रिकेट में400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गये. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन टाम लैथम का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. नाटिंघम के इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने लैथम को मिडविकेट पर क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराकर यह जादुई […]
विज्ञापन
आकलैंड : स्टुअर्ट ब्राड आज टेस्ट क्रिकेट में400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गये. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन टाम लैथम का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की.
नाटिंघम के इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने लैथम को मिडविकेट पर क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराकर यह जादुई आंकड़ा छुआ. उन्होंने अपने 115वें टेस्ट मैच की शुरूआत 399 विकेट से शुरू की थी और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिये केवल एक विकेट की जरूरत थी. ब्राड के साथ नयी गेंद का जिम्मा संभालने वाले जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 134 मैचों में 523 विकेट लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










