ऋषभ पंत ने की महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ, कहा वे देश के नायक

पर्थ : भारतीय क्रिकेट टीम के नये स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने धौनी को ‘देश का नायक’ करार दिया है. पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 11 कैच लेकर किसी विकेटकीपर के एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच के विश्व रिकार्ड की बराबरी की […]
पर्थ : भारतीय क्रिकेट टीम के नये स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने धौनी को ‘देश का नायक’ करार दिया है. पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 11 कैच लेकर किसी विकेटकीपर के एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच के विश्व रिकार्ड की बराबरी की है.
अगर मुझे कोई भी परेशानी होती है तो उसे मैं उनसे साझा करता हूं और वह तुरंत ही उसका समाधान बता देते हैं.’ पंत ने कहा, ‘‘विकेटकीपर और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने मुझे यहां (एडीलेड) जैसी दबाव की परिस्थितियों में धीरज बनाये रखना सिखाया. आपको शांतचित रहकर अपना शत प्रतिशत देना होता है. ‘ अपने रिकार्ड के बारे में पंत ने कहा, ‘मैंने कभी रिकार्ड के बारे में नहीं सोचा लेकिन अपने नाम के आगे कुछ कैच लिखवाना अच्छा है. उपलब्धि हासिल करना अच्छा है लेकिन मैं इस बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










