फिलिप ह्यूज : क्रिकेट जगत की मैमोरी में हमेशा रहेंगे नॉटआउट

फिलिप जोएल ह्यूजेस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का ऐसा उभरता सितारा था, जो अपनी पूरी चमक बिखेरने से पहले ही टूट कर बिखर गया. आज ह्यूजेस की मौत हो गयी. वे 25 वर्ष के थे. ह्यूजेस का जन्म 30 नवंबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के मैक्सिवले, न्यू साउथ वेल्स में हुआ था. वे बायें हाथ के ओपनर बल्लेबाज […]
फिलिप जोएल ह्यूजेस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का ऐसा उभरता सितारा था, जो अपनी पूरी चमक बिखेरने से पहले ही टूट कर बिखर गया. आज ह्यूजेस की मौत हो गयी. वे 25 वर्ष के थे. ह्यूजेस का जन्म 30 नवंबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के मैक्सिवले, न्यू साउथ वेल्स में हुआ था. वे बायें हाथ के ओपनर बल्लेबाज थे, साथ ही वे दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर भी थे.
ह्यूजेस ने वर्ष 2013 में मुंबई इंडियंस के सदस्य के तौर पर आईपीएल खेला था.फिल ह्यूजेस ने टेस्ट कैरियर में तीन शतक बनाया था और एकदिवसीय क्रिकेट में दो शतक जड़ा था. टेस्ट कैरियर में उन्होंने दो शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ और एक श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. वहीं एकदिवसीय मैच में उन्होंने दोनों शतक श्रीलंका के खिलाफ 2013 में बनाया था. घरेलू क्रिकेट में भी ह्यूजेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा था और वर्ष 2012-2013 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ डोमेस्टिक क्रिकेटर का अवार्ड भी मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










