जीत के बाद बोले कप्‍तान रोहित शर्मा, ‘‘मुझे अब जाकर शांति मिली

Updated:
विज्ञापन
जीत के बाद बोले कप्‍तान रोहित शर्मा, ‘‘मुझे अब जाकर शांति मिली

हैदराबाद : आईपीएल में कुल चार खिताब और कप्तान के रुप में तीन बार चैंपियनशिप जीतने वाले रोहित शर्मा ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिये अपने गेंदबाजों की तारीफ की. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 129 रन ही बना पायी लेकिन इसके […]

विज्ञापन

हैदराबाद : आईपीएल में कुल चार खिताब और कप्तान के रुप में तीन बार चैंपियनशिप जीतने वाले रोहित शर्मा ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिये अपने गेंदबाजों की तारीफ की. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 129 रन ही बना पायी लेकिन इसके जवाब में पुणे की टीम छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे अब जाकर शांति मिली. यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मैच था. मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया होगा. इस तरह के छोटे स्कोर का बचाव करना बेहतरीन प्रयास कहा जाएगा. मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इस तरह के स्कोर का बचाव करने के लिये उतरते हो तो आपका खुद पर विश्वास होना जरुरी है.

मैंने अपने साथियों से कहा कि अगर हम केकेआर के खिलाफ छोटे स्कोर का बचाव कर सकते हैं तो यहां भी ऐसा कर सकते हैं. पिच से भी मदद मिली. यह उससे फायदा उठाने से जुड़ा था. ” डेक्कन चार्जस की तरफ से खिलाडी के रुप में एक खिताब और मुंबई की तरफ से कप्तान के तौर पर तीन खिताब जीतने वाले रोहित ने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों पर विश्वास था और उन्होंने उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी. उन्होंने कहा, ‘‘जब तीन ओवर बचे थे तब भी मुझे अपने गेंदबाजों पर विश्वास था. उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है. मैंने उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी. मैंने उनसे कहा कि वे जिस तरह से क्षेत्ररक्षण सजाना चाहते हैं वैसा सजाएं.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola