ICC महिला विश्वकप के फाइनल में मिली हार में छुपे हैं जीत के कई निशान

लंदन : आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में कल भारतीय टीम नौ रन से हार गयी. इस हार के कारण मिताली राज का विश्वकप जीतने का सपना टूट गया. इस हार के बाद मिताली की टीम निराश है, बावजूद इसके पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर कोई भारतीय क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों […]
लंदन : आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में कल भारतीय टीम नौ रन से हार गयी. इस हार के कारण मिताली राज का विश्वकप जीतने का सपना टूट गया. इस हार के बाद मिताली की टीम निराश है, बावजूद इसके पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर कोई भारतीय क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों को बधाई दे रहा है. टीम की हार के बाद कप्तान मिताली राज ने कहा, मुझे अपनी टीम पर गर्व है, हमने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कुछ विकेट गिरने से लड़कियां घबरा गयीं और आउट होतीं चलीं गयीं. लेकिन हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. जिस देश में बेटियों के जन्म पर खुशी ना मनायी जाती हो और लगातार तीन बेटियों के जन्म पर दादी इस कदर नाराज होती हो कि चार साल की बच्ची के गुप्तांग को चिमटे से जला दे, उस देश में यह जीत बहुत मायने रखती है.
यह भी पढ़ें :-
मोदी से लेकर सचिन तक फैन हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के, दी बधाई
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: तो इसलिए हार गयी भारतीय टीम, पढ़ें मिताली ने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










