फिक्सिंग के आरोप पर भड़के नेहरा-गंभीर, रणतुंगा से मांगा सबूत

Updated:
विज्ञापन
फिक्सिंग के आरोप पर भड़के नेहरा-गंभीर, रणतुंगा से मांगा सबूत

नयी दिल्ली : भारत के विश्व कप नायकों को श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की 2011 विश्व कप फाइनल की जांच की मांग ‘अपमानजनक ‘ लग रही है. भारत ने 50 ओवर के क्रिकेट में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित कर अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीता था. रणतुंगा ने अपने फेसबुक पेज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के विश्व कप नायकों को श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की 2011 विश्व कप फाइनल की जांच की मांग ‘अपमानजनक ‘ लग रही है. भारत ने 50 ओवर के क्रिकेट में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित कर अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीता था.

रणतुंगा ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘ ‘मैं भी उस समय कमेंटरी देने के लिये भारत में था. जब हम हारे तो मैं निराश था और मुझे एक संशय हुआ था. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘हमें जांच करनी चाहिए कि 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के साथ क्या हुआ था. मैं सबकुछ अभी खुलासा नहीं कर सकता लेकिन एक दिन मैं ऐसा करुंगा. इसकी जांच होनी चाहिए. ‘ ‘ हालांकि कुछ क्रिकेटर रणतुंगा की मांग से खुश नहीं थे, जो एक तरह से उनके प्रयासों को कमतर आंकती है. गौतम गंभीर को लगता है कि रणतुंगा को सबूत के साथ अपने आरोपों का समर्थन करना चाहिए.

इस फाइनल में गंभीर 97 रन बनाकर भारत के लिये शीर्ष स्कोरर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘ ‘मैं अर्जुन रणतुंगा के आरोपों से हैरान हूं. ये गंभीर प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही सम्मानजक खिलाड़ी द्वारा लगायी गयी हैं. मैं इस बात को साफ करना चाहता हूं कि उन्हें सबूतों के साथ अपना दावा पेश करना चाहिए.’ ‘

फिक्‍स था विश्व कप 2011 का फाइनल, इसकी जांच होनी चाहिए : रणतुंगा

वर्ष 2011 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य आशीष नेहरा ने कहा कि किसी को इस तरह के बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘ ‘मैं इस मुद्दे पर अपने विचार देकर रणतुंगा का अपमान नहीं करना चाहता. इस तरह के बयानों का कोई अंत नहीं है. अगर मैं श्रीलंका की 1996 विश्व कप जीत पर सवाल उठाउंगा तो क्या यह अच्छा लगेगा? इसलिये इसमें मत जाइये.

लेकिन हां, यह काफी निराशाजनक है जब उसके दर्जे का कोई इस तरह की बात कहता है. ‘ ‘ हरभजन सिंह ने रणतुंगा के इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. यह पहली बार नहीं है जब रणतुंगा ने 2011 विश्व कप फाइनल पर इस तरह के सवाल उठाये हैं. वह विभिन्न मंच पर हैरानी जता चुके हैं कि कई खिलाड़ी फाइनल में कैसे चोटिल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola