ममता बनर्जी ने मुकुल राय को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पद से हटाया

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मनमुटाव की अटकलों के बीच पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव मुकुल राय ने कहा कि केंद्रीय बजट और कुछ व्यक्तिगत काम की वजह से वह पार्टी की शनिवार को होने वाली कार्य समिति की बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे. दिल्ली में मौजूद राय ने एक टीवी […]
ज्ञात हो कि इससे पहले आगामी निकाय चुनावों की तैयारी के संबंध में 14 फरवरी को ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक में श्री राय की अनुपस्थिति भी अटकलों को बढ़ावा दे रही है. तृणमूल कांग्रेस ने 14 फरवरी को पार्टी में हुए भारी फेर-बदल के जरिए मुकुल राय के पर कतरने शुरु कर दिये हैं और सांसद सुब्रत बख्शी को अखिल भारतीय अतिरिक्त महासचिव नियुक्त किया है. केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ शुक्रवार को हुई उनकी भेंट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह वित्त मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता हैं. वह खुद राज्यसभा के सदस्य हैं. वह उनसे बात कर सकते हैं. उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अपनी सीमायें लांघ दी हैं. राजनीति में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संपर्क में रहना अपराध नहीं है. उनका संपर्क अन्य दलों जैसे कांग्रेस, भाजपा, माकपा और भाकपा नेताओं से भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










