कोलकाता : किसानों का ऋण माफ करे केंद्र : ममता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय बजट होपलेस और सुपर फ्लॉप : मुख्यमंत्री बजट से जनता निराश कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये केंद्रीय बजट को होपलेस व सुपर फ्लॉप करार दिया है. सुश्री बनर्जी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर दिये जवाबी भाषण में कहा कि केंद्रीय बजट में […]
विज्ञापन
केंद्रीय बजट होपलेस और सुपर फ्लॉप : मुख्यमंत्री
बजट से जनता निराश
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये केंद्रीय बजट को होपलेस व सुपर फ्लॉप करार दिया है. सुश्री बनर्जी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर दिये जवाबी भाषण में कहा कि केंद्रीय बजट में कुछ भी नहीं है. जनता बजट से निराश हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है,
लेकिन राज्य में पहले से ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व डाइग्नोस्टिक आदि नि:शुल्क हैं. केंद्र सरकार यदि वास्तव में किसानों के लिए कुछ करना चाहती हैं, तो किसानों के ऋण का माफ करे. उनकी सरकार ने कृषि जमीन के किसानों द्वारा खरीदारी में म्यूटेशन शुल्क समाप्त करने तथा किसानों के अत्यधिक फसल होने पर डिस्ट्रेस सेल रोकने के लिए फंड की व्यवस्था की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










