बिहार : बक्सर में पूर्व विधायक के घर सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो झुलसे

Updated:
विज्ञापन
बिहार : बक्सर में पूर्व विधायक के घर सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो झुलसे

बक्सर : बिहार के बक्सर में राजपुर की पूर्व विधायक श्याम प्यारी देवी के घर मंगलवार को सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ. इसकी चपेट में आकर विधायक के देवर भोला पासवान और अशोक पासवान झुलस गये. ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर में राजपुर की पूर्व विधायक श्याम प्यारी देवी के घर मंगलवार को सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ. इसकी चपेट में आकर विधायक के देवर भोला पासवान और अशोक पासवान झुलस गये. ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने स्थित को गंभीर देखते हुए पहले बक्सर के बाद पटना रेफर कर दिया. दोनों की हालत गंभीर बतायी जाती है.

जानकारीके मुताबिक सिलिंडर चेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि राजपुर की पूर्व विधायक स्व श्यामा प्यारी देवी के घर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान गैस में रिसाव को चेक किया जा रहा था कि अचानक सिलिंडर में आग लग गयी. तेज धमाके के साथ ही सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आकर दो लोग झुलस गये. ब्लास्ट की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये. किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

हादसों में कमी को 106 ब्लैक स्पॉट पर होगा सुधार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन