गोमिया उपचुनाव : आज भी बीमारों को खटिया पर टांगकर शहर लाते हैं बिरहोर

गोमिया : गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बिरहारी पंचायत में एक गांव है बिरहोरटंडा . गोमिया ब्लॉक से इस गांव की दूरी लगभग 12 किमी की है. इस गांव की पूरी आबादी बिरहोर की है. गोमिया विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं लेकिन गांव तक सिर्फ एक प्रत्याशी प्रचार के लिए पहुंची . इस गांव में […]
गोमिया : गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बिरहारी पंचायत में एक गांव है बिरहोरटंडा . गोमिया ब्लॉक से इस गांव की दूरी लगभग 12 किमी की है. इस गांव की पूरी आबादी बिरहोर की है. गोमिया विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं लेकिन गांव तक सिर्फ एक प्रत्याशी प्रचार के लिए पहुंची . इस गांव में वोट कम है इसलिए भी प्रत्याशी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं.
बिरहोर अपने पारंपरिक काम पर पूरी तरह निर्भर हैं. बिरहोर रस्सी बनाकार बाजार में बेचते हैं. इस छोटे से गांव में 100 से ज्यादा लोग हैं. इस गांव में कई काम हुए लेकिन समस्याएं अभी भी कम नहीं हुई. गांव तक जाने का रास्ता नहीं है . अभी भी जब बिरहोर बीमार पड़ते हैं, तो खटिया में टांगकर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जाता है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. गोमिया से अमलेश नंदन सिन्हा के साथ पंकज कुमार पाठक की रिपोर्ट .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










