जनहित की योजनाओं में शिथिलता बरदाश्त नहीं

निगम के कई वार्डो में विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास बेगूसराय(नगर) : नगर निगम की ओर से वार्ड 8 न्यू कालोनी में पक्की सड़क निर्माण का शिलान्यास नगर निगम महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को किया. यह सड़क उमेश यादव के घर से प्रतियोगिता स्कूल तक पीसीसी ढलाइ की जायेगी. इस सड़क के […]
निगम के कई वार्डो में विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास
बेगूसराय(नगर) : नगर निगम की ओर से वार्ड 8 न्यू कालोनी में पक्की सड़क निर्माण का शिलान्यास नगर निगम महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को किया. यह सड़क उमेश यादव के घर से प्रतियोगिता स्कूल तक पीसीसी ढलाइ की जायेगी. इस सड़क के लिए वार्ड पार्षद सुनीता पायल ने अनुशंसा की थी. इस सड़क के निर्माण की प्राक्कलन राशि 16 लाख 14 हजार 078 रुपये है. शिलान्यास कार्यक्रम में उप महापौर राजीव रंजन,कनीय अभियंता रवि कुमार, पार्षद सुनीता पायल,सजन देवी ,बरौनी रिफाइनरी श्रमिक मजदूर संघ के महामंत्री प्रवेंद्र कुमार उपस्थित थे. वहीं न्यू काॅलोनी आर्दशनगर वार्ड आठ में ही मुख्यमंत्री योजना के तहत कच्ची गली पक्कीकरण के तहत रिफाइनरी रोड से राम प्रताप शर्मा के घर तक सात लाख 98
हजार 098 रुपये से पक्कीकरण का शिलान्यास नगर निगम महापौर ने किया.महापौर श्री सिंह ने विभिन्न वार्डों में स्थानीय लोगों से अपील किया है कि वार्ड में चल रही विकास योजनाओं के कार्य की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें. उन्होंने कार्य कराने वाले संवेदक से भी सड़क या नाला के कार्य में पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इसमें कोताही बरतने वालों को किसी भी कीमत में मांफ नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










