New Two Lane : 492 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर झारखंड से आई बड़ी खबर
सड़क चौड़ीकरण योजना (Photo: AI)
New Two Lane : जमीन नहीं मिली. 492 करोड़ की बेड़ो-खूंटी सड़क चौड़ीकरण योजना लटक गई. अब भू-अर्जन के बाद टेंडर निकाला जायेगा. 48 किमी सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है.
New Two Lane : बेड़ो से खूंटी तक सड़क चौड़ीकरण योजना लटक गयी है. इस सड़क को टू लेन के साथ पेव्ड शॉल्डर करना था. कहीं-कहीं सड़क को फोर लेन भी करना था. करीब 492 करोड़ की लागत वाली इस योजना का टेंडर जमीन नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया है. अब भू-अर्जन पूरा होने के बाद ही टेंडर जारी किया जायेगा. ऐसे में राहगीरों को इस सड़क के लिए लंबा इंतजार करना होगा.
जानकारी के मुताबिक यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. चौड़ीकरण हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू हो जायेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसे अपने अधीन लेकर निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू की थी. करीब 48 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है. योजना के तहत रांची जिले में 13.5 किमी और खूंटी जिले में 34.5 किमी सड़क बननी है. दोनों जिलों को भू-अर्जन की राशि दे दी गयी थी, लेकिन अधिग्रहण की कई प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो सकीं. जमीन मिलने में विलंब को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अब टेंडर बाद में जारी किया जायेगा.
क्या है सड़क की स्थिति
यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन थी. संकरी होने के कारण इस पर वाहनों के परिचालन में परेशानी आ रही है. अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ट्रैफिक का बोझ भी अधिक है. इसी वजह से चौड़ीकरण की योजना बनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









