NEET UG 2026 में बगहा के तीन मेधावियों ने लहराया परचम, अन्विशा को AIR 2973; पलक और आर्यन ने भी पाई सफलता

Updated:
विज्ञापन
पलक को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते परिजन अन्विषा प्रिया नाम से आर्यन कुमार गुप्ता नाम से | Prabhat Khabar Network

पलक को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते परिजन

NEET UG 2026 के परिणामों में बगहा शहर के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. अन्विशा प्रिया ने टॉप 3000 में जगह बनाई है. उनकी और अन्य सफल छात्रों की प्रेरणादायक कहानियाँ जानें.

विज्ञापन

Bagaha NEET UG 2026 Result: NEET UG 2026 के परिणाम में बगहा शहर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. न्यू कॉलोनी की अन्विशा प्रिया ने 634 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 2,973 हासिल की है. वहीं गुदरी बाजार की पलक तिवारी ने 573 अंक के साथ AIR 21,757 और आर्यन कुमार गुप्ता ने 563 अंक के साथ AIR 27,412 प्राप्त की है.

तीनों विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है. घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. स्थानीय लोग और शिक्षक भी उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बता रहे हैं.

पहले प्रयास में चूकीं, फिर सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

गुदरी बाजार निवासी व्यवसायी बिनोद कुमार तिवारी और गृहिणी बीना तिवारी की पुत्री पलक तिवारी की शुरुआती पढ़ाई बगहा के मॉन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई. यहां से दसवीं करने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वर्ष 2024-25 में पलक राजस्थान के कोटा गईं. पहले प्रयास में कुछ अंकों से सफलता नहीं मिलने पर निराशा हुई, लेकिन उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी.

इसके बाद पलक ने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. नियमित पढ़ाई और अनुशासन के साथ दोबारा तैयारी की और NEET UG 2026 में 720 में से 573 अंक हासिल कर AIR 21,757 प्राप्त की.

दादा की प्रेरणा से चुना चिकित्सा का रास्ता

पलक ने अपनी सफलता का श्रेय दिवंगत दादा स्वर्गीय ब्रज बिहारी तिवारी (वैद्य जी) की प्रेरणा, माता-पिता के सहयोग और अपनी मेहनत को दिया है. उनका कहना है कि दादाजी हमेशा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करते थे.

इसी प्रेरणा से उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र को करियर के रूप में चुना. पलक का सपना कुशल चिकित्सक बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने भविष्य में अवसर मिलने पर प्रशासनिक सेवा के जरिए भी समाज के लिए काम करने की इच्छा जताई है.

अन्विशा को 634 अंक, ऑल इंडिया रैंक 2,973

न्यू कॉलोनी निवासी अन्विशा प्रिया ने NEET UG 2026 में 634 अंक हासिल किए हैं. उनकी ऑल इंडिया रैंक 2,973 है.

वहीं आर्यन कुमार गुप्ता ने 563 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 27,412 हासिल की है. दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय दादा सागर प्रसाद, दादी, माता-पिता धीरज कुमार और गुरुजनों के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है.

बगहा में तीनों विद्यार्थियों की सफलता की चर्चा

तीनों विद्यार्थियों की सफलता के बाद स्थानीय लोगों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है. लोगों का कहना है कि इनकी उपलब्धि बगहा के उन विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

अब NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में इन विद्यार्थियों की रैंक और संबंधित श्रेणी के आधार पर कॉलेज व पाठ्यक्रम में प्रवेश की स्थिति तय होगी. परिवारों की नजर भी आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर है.


विज्ञापन
चंद्रप्रकाश आर्य

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन