Nawada News: ठगी करते दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और डाटा शीट बरामद

Author Vivek Pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

Nawada News: जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की बड़ी प्लानिंग जानिए पूरी खबर

विज्ञापन

Nawada News: (विपिन कुमार) नवादा जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए ठगी के धंधे में लिप्त दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से ठगी में प्रयुक्त दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक पन्ने का डाटा भी जब्त किया है.

बगीचे में चल रहा था ठगी का ‘कॉल सेंटर’

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने थाना क्षेत्र के दरियापुर पुल के पश्चिम-उत्तर स्थित बगीचा में छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौर पंचायत के सवैया गांव निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र सुमन कुमार तथा महेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है.

कूरियर डिलीवरी और लोन दिलाने के नाम पर झांसा

पुलिसिया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कुरियर सर्विस में डिलीवरी कराने तथा विभिन्न प्रकार के लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे.

डेटा और मोबाइल से खुलेंगे और भी राज

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं जब्त मोबाइल एवं डाटा के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Also Read: Begusarai News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन