UN में योग दिवस समारोह, जो बाइडेन के साथ डिनर, जानिए क्यों खास है पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Jun 2023 7:45 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत शामिल हैं.
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गये हैं. पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर विदेश विभाग ने कहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है. दोनों देश रक्षा, विकास के साथ-साथ औद्योगिक संबंध स्थापित करेंगे. वहीं, अमेरिकी में पीएम मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है. बता दें, अमेरिका के बाद पीएम मोदी मिस्र की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत, अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल हैं.
"Leaving for USA, where I will attend programmes in New York City and Washington DC. These programmes include Yoga Day celebrations at the UN HQ, talks with US President Joe Biden, address to the Joint Session of the US Congress and more…," tweets Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/lPfDIiFeyR
— ANI (@ANI) June 20, 2023
अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम
पीएम मोदी के स्वागत की अमेरिका में भी जोरदार तैयारी चल रही है. पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेसी मैट कार्टराइट ने ट्वीट किया कि भारत और यूएसए के बीच यह पोषित संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और वास्तव में 21 वीं सदी के सबसे परिणामी संबंधों में से एक है. अपने अमेरिका दौरे में पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जॉन कैनेडी सेंटर में पीएम मोदी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. वहीं, यूएस कैपिटल हिल जहां पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.
अमेरिका में भव्य स्वागत की तैयारी
अपनी यात्रा से एक दिन पहले यानी सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस के सदस्यों, विचारकों और अन्य सहित सभी क्षेत्रों के लोग अमेरिका की मेरी यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह का उत्साह भारत अमेरिका संबंध की गहराई को दर्शाता है. बता दें. पीएम मोदी 21 जून यानी आज से शुरू होने वाली अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करेंगे. इसके अलावा वो दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










