मोदी सरकार ने लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का दिया प्रस्ताव, संसद में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत

Updated:
विज्ञापन
parliament

संसद भवन के अंदर का नजारा, चर्चा में हिस्सा लेते सांसद, फोटो पीटीआई

Women Reservation Bill: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है.

विज्ञापन

Women Reservation Bill: प्रस्ताव के अनुसार, सीटों की कुल संख्या बढ़ाकर 850 कर दी जाएगी. इनमें से 815 सीटें राज्यों को आवंटित की जाएंगी. 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के लिए आरक्षित होंगी.

लोकसभा में महिलाओं की बढ़ेगी ताकत

महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के पारित होने से लोकसभा में महिलाओं की ताकत बढ़ेगी. 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. मौजूदा कानून के तहत, महिलाओं के लिए आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता, क्योंकि यह 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने से जुड़ा हुआ था. इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बदलाव की आवश्यकता थी. 2023 में संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास किया गया था. इस बिल के अनुसार, महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण दिया जाएगा.

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश करेगी मोदी सरकार

संसद की तीन दिवसीय बैठक 16 अप्रैल से शुरू हो रही है. इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश की जाएगी. सरकार कानून में संशोधन के लिए बजट सत्र में तीन दिन की बैठक अलग से बुला रही है.

परिसीमन विधेयक 2026

अनुच्छेद 239AA, 330A, 332A और 334A में यह प्रावधान किया गया है कि, जहां तक संभव हो, लोक सभा ​​और राज्यों की विधान सभाओं में महिलाओं के लिए सीटों का लगभग एक-तिहाई आरक्षण होगा; इसमें अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं. ये अनुच्छेद लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को प्रभावी ढंग से बढ़ाने के लिए प्रावधान करते हैं, ताकि नीति-निर्माण और शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सुनिश्चित किया जा सके. इस विधेयक का उद्देश्य एक परिसीमन आयोग का गठन करना है, जो परिसीमन की प्रक्रिया को संपन्न करेगा; इस प्रक्रिया के अंतर्गत, अन्य बातों के साथ-साथ, लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान करना भी शामिल है.

महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि 2029 में लोकसभा और विभिन्न विधानसभाओं के चुनाव महिला आरक्षण के लागू होने के साथ कराए जाते हैं तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जीवंत बनेगा. देश की महिलाओं को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जब महिलाएं नीति-निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करेंगी, तब विकसित भारत की यात्रा और अधिक सशक्त एवं तेज होगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, 6 घंटे की दूरी अब सिर्फ 2.5 घंटे में

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola