Mahakumbh 2025: स्नान करती महिलाओं की तस्वीरें और Video इंटरनेट पर नीलाम, गुस्से में सीएम योगी, लिया बड़ा एक्शन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Feb 2025 5:01 PM

विज्ञापन

holy dip at Sangam

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दुनिया भर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं. लोग यहां अपने पाप धुलने आ रहे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लोगों की आस्था का गलत फायदा उठाने में लगे हैं. इसपर कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है. इधर मामले पर सीएम योगी ने फौरन कड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम ने जो बताया है उसे जानने के बाद आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी. खुले में स्नान करती महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट में नीलाम की जा रही हैं. इसपर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया है. कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है और पीएम मोदी और योगी पर हमला बोला. कांग्रेस ने लिखा, “महाकुंभ में महिलाओं के स्नान के video internet पर नीलाम हो रहे हैं, सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है.”

महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिला तीर्थयात्रियों के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ सोशल मीडिया मंच पर कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड कर रहे थे, जो उनकी निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है. इसके बाद कोतवाली कुंभ मेला थाने में मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई.

Mahakumbh-2025-congress
Mahakumbh-2025-congress

इंस्टाग्राम अकाउंट और टेलीग्राम चैनल पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पहली बार, 17 फरवरी को महिला तीर्थयात्रियों के अनुचित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा 19 फरवरी को दर्ज दूसरे मामले में एक ‘टेलीग्राम’ चैनल को विभिन्न कीमतों पर बिक्री के लिए ऐसे ही वीडियो पेश करते हुए पाया गया और चैनल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जांच जारी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola