ePaper

अकबर ने जोधाबाई से क्यों की शादी ? सहिष्णु मुसलमानों को लेकर सत्य पाल सिंह बघेल ने कह दी ये बात

Updated at : 09 May 2023 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
अकबर ने जोधाबाई से क्यों की शादी ? सहिष्णु मुसलमानों को लेकर सत्य पाल सिंह बघेल ने कह दी ये बात

दीन-ए-इलाही और सुलह-ए-कुल भी उसकी सोची समझी साजिश थी. यहीं नहीं नवरत्नों में हिंदुओं को शामिल करना भी एक रणनीति का हिस्सा था. उनका [जोधाबाई से] विवाह भी एक राजनीतिक विवाह था. जानें सत्य पाल सिंह बघेल ने क्या कहा

विज्ञापन

कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल ने सोमवार को एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जी हां…उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि देश में बहुत कम सहिष्णु मुसलमान हैं, और यहां तक कि जो सहिष्णु दिखते हैं, वे सार्वजनिक जीवन में मुखौटा पहनकर रहते हैं. राज्यपाल और उपराष्ट्रपति के पद पर ये आसीन होते हैं.

मंत्री ने आरएसएस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है. इनकी संख्या हजारों में भी नहीं है. ये मास्क लगाकर सार्वजनिक जीवन व्यतीत करते हैं. आगे उनका रास्ता राज्यपाल और उपराष्ट्रपति या कुलपति के घर की ओर जाता है. लेकिन जब वे वहां से सेवानिवृत्त होते हैं, तो वे अपने मन की बात करने लगते हैं. बघेल ने संविधान के मूल ढांचे पर बहस का जिक्र करते हुए कहा कि देश का मूल ढांचा हिंदू राष्ट्र है.

राष्ट्र की मूल संरचना क्या

कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल महाराष्ट्र सदन में आयोजित वार्षिक नारद पत्रकार सम्मान समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोग संविधान की मूल संरचना के बारे में बात करते रहते हैं. इस राष्ट्र की मूल संरचना 1192 से पहले अखंड भारत हिंदू राष्ट्र की है. उन्होंने कहा कि मैं (राम मनोहर) लोहिया जी के विचारों से कभी सहमत नहीं हूं कि गौरी और गजनवी लुटेरे थे जबकि अकबर, दारा शिकोह और रजिया सुल्तान हमारे पूर्वज थे. दिल्ली सल्तनत शरीयत के आधार पर चलती थी. यह एक कट्टर शासन था.

धार्मिक सहिष्णुता महज रणनीति

कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल ने उक्त टिप्पणियां सूचना आयुक्त उदय माहुरकर द्वारा दिये गये एक भाषण के संदर्भ में कीं. माहुरकर ने कहा था कि भारत को इस्लामी कट्टरवाद से लड़ना चाहिए, इसे अकबर जैसे लोगों को गले लगाना चाहिए, जो सहिष्णु थे. महुरकर ने कहा था कि भारत में उदार और सहिष्णु मुसलमानों को गले लगाना चाहिए. बघेल ने अकबर की धार्मिक सहिष्णुता को महज रणनीति करार दिया.

अकबर का जोधाबाई से विवाह भी एक राजनीतिक विवाह

बघेल ने कहा कि अकबर समझ गया था कि यह बहुसंख्यक हिंदुओं का देश है. वह जानता था कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अखंड भारत पर शासन नहीं कर सकता, लेकिन यह एक रणनीति थी. उन्होंने कहा कि यदि अकबर वास्तव में धर्मनिरपेक्ष होता तो चित्तौड़गढ़ का नरसंहार न होता. दीन-ए-इलाही और सुलह-ए-कुल भी उसकी सोची समझी साजिश थी. यहीं नहीं नवरत्नों में हिंदुओं को शामिल करना भी एक रणनीति का हिस्सा था. उनका [जोधाबाई से] विवाह भी एक राजनीतिक विवाह था. जब उनकी मृत्यु हुई, तो उनके अंतिम शब्द थे ‘या अल्लाह!’

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola