कौन है राजेश खिमजी, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मारा थप्पड़?
Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Aug 2025 3:08 PM
CM Rekha Gupta
Rajesh khimji: दिल्ली की मुख्यमंत्री पर 20 अगस्त 2025 को हमला हुआ. आरोपी राजेश खिमजी ने जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. आरोपी की मां ने दावा की है शख्स पशु प्रेश है और मानसीक रूप से बिमार. आरोपी की मां ने सीएम रेखा गुप्ता से माफी मांगते हुए उनके बेटे को माफ कर देने की अपील की है.
Rajesh khimji: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित सरकारी आवास में जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ. हमला करने वाले शख्स की पहचान 41 वर्षीय जेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है. ये गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं और पेशे से रिक्शा चालक हैं. बेघर कुत्तों को लेकर कोर्ट के फैसले से नाराज था आरोपी.
पशु प्रेमी है आरोपी
आरोपी की मां ने बताया है कि राजेश एक पशु प्रेमी है. वह बेघर कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज होकर दिल्ली आए थे. वह सालों से पड़ोसियों से खाने की चीजें इकट्ठा करके कुत्तों को दिया करते थे. उन्होंने आगे कहा है कि सभी पड़ोसियों को पता है कि राजेश कुत्तों से बहुत प्रेम करते हैं. वह कभी-कभी खुद घर आकर कुत्तों के लिए रोटियां दे जाते थे. आरोपी की मां ने यह भी बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है.
आरोपी की मां ने सीएम रेखा गुप्ता से मांगी माफी
राजेश की मां ने सीएम गुप्ता से माफी मांगी. राजेश की मां ने बताया है कि उन्हें राजेश ने नहीं बताया था कि वह जन सुनवाई में जाने वाले हैं. उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. राजेश की मां ने सीएम रेखा गुप्ता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए अपील की है कि वह उनके बेटे को माफ कर दें.
घर में झूठ बोलकर दिल्ली आया था आरोपी
उन्होंने बताया है कि उनका बेटा भगवान शिव का भक्त है. वह घर से उज्जैन जाने का बोलकर निकला था. वह हर महीने एक बार उज्जैन जाता था, इसलिए उन्हें शक नहीं हुआ. आगे वह कहती हैं कि जब उन्होंने कल अपने बेटे को कॉल किया तो उसने बताया था कि वह कुत्तों के लिए दिल्ली आया है. मां का कहना है कि राजेश ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे थे, जिनमें सड़कों से कुत्तों को हटाया जा रहा था. यह देखकर राजेश बेकाबू होकर अपने हाथ-पैर बिस्तर पर मारने लगे थे.
यह भी पढ़े: Vice Presidnet Election: भोपाल गैस त्रासदी से लेकर सलवा जुडूम तक… इन मुद्दों पर घिरे बी सुदर्शन रेड्डी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










