Manish Sisodia: जल्द सत्येंद्र जैन के साथ तिहाड़ जेल में होंगे मनीष सिसोदिया, CBI केस को मंजूरी पर बोली बीजेपी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Feb 2023 12:52 PM
बीजेपी ने कपिल मिश्रा ने कहा, मनीष सिसोदिया के खिलाफ यह चौथा केस है. मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया की जांच के आदेश दिए है. इससे साबित हो रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया ने विपक्ष की, अपनी पार्टी के नेताओं की, PAC के सदस्यों की, एक दूसरे के परिवार के लोगों की जासूसी करवाई.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जासूसी मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई को केस दर्ज करने की मंजूरी दे दी है. जिसके बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. सिसोदिया ने जहां ट्वीट कर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया, वहीं बीजेपी ने कहा कि मनीष सिसोदिया बहुत जल्द तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के साथ होंगे.
सिसोदिया के खिलाफ करप्शन का चौथा केस, जल्द होंगे सत्येंद्र जैन के साथ : बीजेपी
बीजेपी ने कपिल मिश्रा ने कहा, मनीष सिसोदिया के खिलाफ यह चौथा केस है. मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया की जांच के आदेश दिए है. इससे साबित हो रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया ने विपक्ष की, अपनी पार्टी के नेताओं की, PAC के सदस्यों की, एक दूसरे के परिवार के लोगों की जासूसी करवाई. टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए मिश्रा ने कहा, बहुत जल्द मनीष सिसोदिया भी सत्येंद्र जैन के साथ तिहाड़ जेल में बंद होंगे.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की मांग की
इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई ने मांग की कि सीबीआई इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तत्काल गिरफ्तार करे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच की जाए. भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हम मांग करते हैं कि सीबीआई तुरंत सिसोदिया को गिरफ्तार करे और जासूसी के असली आरोपी अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच की जाए.
Also Read: Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने फिर बुलाया, जानें किस दिन होगी उनसे पूछताछ
सिसोदिया ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
सीबीआई को केस दर्ज की मंजूरी दिये जाने के मामले में मनीषस सिसोदिया ने ट्विटर किया और केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की. उन्होंने ट्वीट किया, अपने प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना एक कमज़ोर और कायर इंसान की निशानी है. जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे.
भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 17 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गयी
दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 17 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी जाती है.
क्या है मामला
सीबीआई ने बताया, आम आदमी पार्टी की सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न विभागों व स्वायत्त निकायों, संस्थानों और संस्थाओं के कामकाज के बारे में प्रासंगिक व कार्रवाई योग्य जानकारी एकत्र करने के लिए 2015 में एफबीयू की स्थापना का प्रस्ताव पेश किया था. इकाई के लिए गुप्त सेवा व्यय के तौर पर एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. इकाई ने 2016 में काम करना शुरू किया. सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में एक कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन कोई एजेंडा नोट प्रसारित नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










