PM Modi In BRICS: ब्रिक्स देशों ने ‘नयी दिल्ली डिक्लरेशन’ को किया स्वीकार, अफगानिस्तान पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

PM Modi In BRICS: पीएम मोदी ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ कि ब्रिक्स ने मल्टीलेटरल सिस्टम की सुधार पर बैठक की. हमने ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान भी तैयार किया है.

विज्ञापन

विकासशील देशों को संयुक्त राष्ट्र में मिले महत्व- ब्रिक्स

ब्रिक्स देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को और प्रभावशाली और लोककल्याणकारी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इस संस्था में बदलाव की जरूरत पर बल दिया. विकासशील देशों को और अधिक प्रतिनिधित्व और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

कोरोना की उत्पत्ति पर अध्ययन करेंगे ब्रिक्स देश

ब्रिक्स देशों के नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि SARS-COV-2 की उत्पत्ति पर अध्ययन किया जाये. व्यापक टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा गया कि इससे विश्व की जनता का भला होगा.

ब्रिक्स देशों ने ‘नयी दिल्ली डिक्लरेशन’ को किया स्वीकार

ब्रिक्स सम्मेलन में इसके सदस्य देशों ने अफगानिस्तान पर ‘नयी दिल्ली डिक्लरेशन’ को स्वीकार किया. इस प्रस्ताव में अफगानिस्तान में वार्ता के जरिये शांति की वकालत की गयी है. कहा गया है कि अफगानिस्तान में स्थिरता, नागरिक शांति, कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समावेशी संवाद के जरिये ही शांति आयेगी. ब्रिक्स देशों ने अफगानिस्तान में हिंसा के खात्मे और वर्तमान स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से निबटाने का आह्वान किया है.

आतंकवाद और नशे के कारोबार पर नियंत्रण जरूरी – पुतिन

पुतिन ने कहा कि आतंकवाद और नशे के कारोबार पर नियंत्रण जरूरी हो गया है. अफगानिस्तान को आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोत के रूप में अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए.

पड़ोसी देशों के लिए खतरा न बने अफगानिस्तान- रूस के राष्ट्रपति बोले

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अफगानिस्तान पड़ोसी देशों के लिए खतरा न बने, यह सुनिश्चित करना होगा. श्री पुतिन ने कहा कि अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान संकट में है. हमारे सामने सुरक्षा की नयी चुनौतियां हैं. आतंकवाद पर नियंत्रण जरूरी है.

15 वर्ष में आपसी सहयोग और संवाद बढ़ा- शी जिनपिंग

शी जिनपिंग ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में हमने आपसी सहयोग और संवाद को बढ़ाया है. हम पांच देशों ने सरकार की नीतियों में समानता दिखायी है. हमने कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया है. हम विकास की साझा यात्रा में आगे बढ़े हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola