Weather Forecast: उत्तर भारत में घना कोहरा, नये साल के पहले दिन इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

The Toronto skyline sits shrouded in fog as a man walks in the rain on Thursday Dec. 28, 2023. Abnormally warm temperatures and fog have descended on the region. (AP/PTI) (AP12_29_2023_000044B)

Weather Forecast Today: नये साल में हम प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा. वहीं पूरे हफ्ते राजधानी में कोहरा नजर आएगा.

undefined

एक जनवरी को सैटेलाइट से तस्वीर ली गई जिसमें पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की एक परत दिखाई दे रही है. आईएमडी की ओर से यह तस्वीर जारी की गई है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे की घनी चादर छाई नजर आई.

undefined

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर रविवार को ठंडी हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई. मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे का दौर आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई है. आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा (दृश्यता 200 मीटर से कम) दर्ज होने की संभावना है. राज्य में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रह सकता है.

undefined

बिहार में ठंड अब तेज हुई है. 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा से बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बन गयी है. रविवार को पटना में पूरे राज्य में सर्वाधिक ठंड रही. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार जनवरी में पिछले साल की तुलना में अच्छी ठंड पड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार शीत दिवस या लहर की शुरुआत देरी से हुई है. इसके कारण कम-से-कम 25 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है. दो जनवरी से हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

undefined

हरियाणा और राजस्थान में साइक्लोन का झारखंड के मौसम पर भी असर देखने को मिलेगा. झारखंड के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा. उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में बारिश होने की भी संभावना है. दो जनवरी से चार जनवरी तक बारिश होंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है.

undefined

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. उत्तर प्रदेश में ठंड के प्रकोप के साथ कोहरे का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. नए साल के चढते दिन के साथ धूप खिलने के आसार हैं मगर सुबह कोहरे में लिपटी रहेगी. प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग ने कोल्ड डे की स्थिति को लेकर आज अलर्ट (Alert) जारी किया है. यूपी में अभी 3 दिन घना कोहरा छाने के आसार हैं.

undefined

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. प्रदेश के खजुराहो, नौगांव, दतिया में तीव्र शीतल दिन की स्थिति नजर आ रही है. मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

undefined

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है. एक जनवरी से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. दो और तीन जनवरी को बस्तर संभाग समेत छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है.

Also Read: Weather Forecast: कोहरे के साथ होगी नये साल की शुरुआत, इन राज्यों में बारिश के आसार
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, एक जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. तीन जनवरी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में और अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाया नजर आ सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola