Weather Today: दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

Weather Today: दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है. दिल्ली, असम में भारी बारिश का दौर जारी है. यहां देखें मौसम विभाग ने मौसम को लेकर क्या अनुमान जताया है.

विज्ञापन

Weather Today: मौसम विभाग ने 8 अगस्त को झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई है. 10 और 11 अगस्त को भी पूरे राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान गर्जन और वज्रपात की संभावना भी है.

दिल्ली में बारिश की आशंका ‘येलो अलर्ट’ जारी

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार शाम बारिश होने के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया. मध्य, उत्तर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा.

ओडिशा में भारी बारिश

ओडिशा के कई इलाकों में छह अगस्त से हो रही भारी बारिश के बाद राज्य के कम से कम 25 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है. बारिश के बाद निचले इलाकों मे हुए जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है. बौध जिले के कम से कम 30 गांवों के लोग राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए ,वही सोनपुर जिले के बिरमहाराजपुर ब्लॉक के कुछ गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले पांच से छह दिनों में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है और बड़े पैमाने पर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 31 जुलाई की मध्यरात्रि को अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है तथा कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपमंडल में 35 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.

असम में भी भारी बारिश

असम में भी भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के बाद गुवाहाटी के पंजाबी इलाके में भारी जलभराव हुआ, जिससे लोगों को आने-जानें में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola