Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Amritsar: Two men cover themselves with a plastic while riding a scooter amid rains, in Amritsar, Friday, Aug 11, 2023. (PTI Photo) (PTI08_11_2023_000232A)
Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है. जानें कैसे रहने वाला है आज का मौसम

दिल्ली में अगले पांच दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

ओडिशा में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कोरापुट में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कंधमाल जिले में 60 ‘कच्चे’ घर नष्ट हो गए तथा पुल डूब गए. आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अगले दो दिन के दौरान इसके ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखाने का अनुमान है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने के कारण, राज्य में नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने पर आंतरिक इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर के बाद से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड की राजधानी रांची में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है और बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने झारखंड के अन्य कई जिलों में भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में आज आसमान में बादल छायें रहेंगे और मध्यम दर्ज की बारिश होगी. ऐसा मौसम अगले पांच दिनों तक रहेगा.

15, 16 और 17 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










