Weather News Today: अब सताएगी ठंड, लो प्रेशर के कारण बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather News Today: अब सताएगी ठंड, लो प्रेशर के कारण बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Weather News Today: मौसम प्रणाली के प्रभाव में तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 और 21 नवंबर को और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast Updates : दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. झारखंड के तापमान में जहां गिरावट दर्ज की जा रही है. बिहार के 28 जिलों में उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे है. इन जिलों में रात और दिन में समान रूप से सर्दी महसूस की जा रही है. यूपी-बिहार सहित उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे सर्दी का अहसास होने लगा है. इधर, दक्षिण भारत के राज्यों को अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा

देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. ‘स्काईमेट वेदर’ की मानें तो दिल्ली में इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. अगले दो दिन में दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

राजस्थान के न्यूनतम तापमान में गिरावट

राजस्थान में सर्दी के धीरे धीरे जोर पकड़ने के बीच कई जगह बुधवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया. राज्य में दिन एवं रात का तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है. राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो, आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं.

Also Read: Bihar Weather News: आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिला में ठंड का हाल, देखें VIDEO
तमिलनाडु व पुडुचेरी में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (एलपीए) बन गया है जिसके एक विक्षोभ में केंद्रित होने और तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 नवंबर तक धीरे-धीरे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक विक्षोभ में केंद्रित होने की संभावना दिख रही है. अगले 3 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

मौसम प्रणाली के प्रभाव में तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 और 21 नवंबर को और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना नजर आ रही है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन