Weather Forecast : अब हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast : अब हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, अलर्ट जारी

Weather Forecast : इस साल देश में ठंड जोरदार पड़ेगी. इसकी संभावना पहले ही व्यक्त कर दी गई है. जानें विश्‍व मौसम संगठन (WMO) ने क्या दी है जानकारी

विज्ञापन

Weather Forecast : भारत में इस साल खूब गर्मी पड़ी जिसके बाद झमाझम बारिश ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले. बारिश की वजह से कई राज्यों में खूब तबाही देखने को मिली. इस बीच विश्‍व मौसम संगठन (WMO) ने इस सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. विज्ञानियों का कहना है कि इस साल के अंत तक ला नीना (La Nina) का प्रभाव 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसकी वजह से इस वर्ष उत्तरी भागों में कड़ाके की ठंड तो पड़ेगी ही, साथ ही ठंड की अवधि भी ज्यादा होगी. ला नीना के डेवलप होने पर प्रशांत महासागर की सतह का टेम्‍प्रेचर कम हो जाता है. जब सतह का टेम्‍प्रेचर कम होगा तो ठंड भी ज्यादा होगी.

WMO की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत तक 60 प्रतिशत संभावना है कि ला नीना स्थितियां और मजबूत हो जाएगी. पूर्वानुमान में बताया गया कि संकेत मिल रहा है, सितंबर-नवंबर 2024 के दौरान वर्तमान तटस्थ स्थितियों (न तो अल नीनो और न ही ला नीना) से ला नीना स्थितियों में परिवर्तित होने की 55 फीसद संभावना है.

कड़कड़ाती ठंड झेलने के लिए रहें तैयार

मौसम विभाग यानी आइएमडी ने भी सितंबर में ला नीना घटना की शुरुआत के संकेत दिए हैं. इससे देश भर में तापमान में बड़ी गिरावट और बारिश में वृद्धि होने की संभावना है. तापमान गिरने के बाद लोगों को ठंड लगने लगेगी. इस साल भीषण गर्मी के बाद देश के कई हिस्सों में अच्छी बरसात देखी गयी, जिसके बाद अब लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा. आम तौर पर ला नीना अप्रैल और जून के बीच शुरू होता है, अक्तूबर और फरवरी के बीच यह मजबूत हो जाता है. यह 9 महीने से 2 साल तक चल सकता है. यह समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलने वाली तेज पूर्वी हवाओं से प्रभावित होता है, जो समुद्र की सतह को ठंडा करता है. इस साल संभावना है कि साल के अंत तक ला नीना स्थितियां समय से पहले मजबूत हो जायेंगी.

Read Also : Weather Forecast: झारखंड-बंगाल बारिश से बेहाल, दिल्ली में मानसून की विदाई, जानें बिहार-यूपी का हाल

इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

देश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी की तीव्रता अलग-अलग होने की संभावना व्यक्त की गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों में विशेष रूप से हाड़ कंपाने वाली ठंड देखने को मिल सकती है. आइएमडी ने लोगों से पर्याप्त हीटिंग रखने, आवश्यक आपूर्ति का स्टॉक करने और मौसम रिपोर्ट पर अपडेट रहने का आग्रह किया है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola