Weather Forecast: दिल्ली में उमस वाली गर्मी, बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: दिल्ली में उमस वाली गर्मी, बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast : बिहार में अगले 72 घंटे लगातार बारिश का पूर्वानुमान है. मानसून की ट्रफ लाइन पटना से गुजर रही है. उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त को तराई के क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले हफ्ते हल्की बारिश हुई. इस हफ्ते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. अगले दो दिन मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं जबकि इस पूरे हफ्ते बारिश की कमी महसूस होगी. इस वजह से उमस वाली गर्मी काफी परेशान कर सकती है. 9 अगस्त के बाद एक या दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यह बूंदाबांदी भी उमस बढ़ाने का ही काम करेगी.

undefined

देश के मध्य भागों विशेषकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी. इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी. 9 या 10 अगस्त से मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा. उसके बाद भी छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है. गुजरात और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. यह अमृतसर, करनाल, मेरठ, सुल्तानपुर, पटना, मालदा से होकर पूर्व की ओर पूर्वी असम की ओर गुजर रहा है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है.

undefined

बिहार में अगले 72 घंटे लगातार बारिश का पूर्वानुमान है. मानसून की ट्रफ लाइन पटना से गुजर रही है. इसकी वजह से बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं. आइएमडी के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वबिहार के अधिकतर स्थानों पर जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका है.

undefined

उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त को तराई के क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को तराई इलाकों में बारिश हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर 7 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दोनों हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन