Live Updates

Weather Forecast LIVE : झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, दिल्ली-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें

Updated at : 01 Jul 2020 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast LIVE : झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, दिल्ली-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें

Weather Forecast Today LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi weather) में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश (rain) होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा. हालांकि, आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिससे उमस बढ़ने के कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी हुई. झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. यहां आकाश में बादल तो हैं लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है. वहीं बिहार में मानसून (bihar monsoon) अब भी पूरी तरह सक्रिय है. मंगलवार को वज्रपात से प्रदेश में फिर 11 लोगों की जान चली गयी. बिहार (bihar weather)में दो जुलाई तक मनसून की बारिश जारी रहेगी. यूपी (uttar pradesh weather) में भी मानसूनी बारिश नजर आ रही है. सोमवार को कानपुर समेत सूबे के कई इलाकों में बादल नजर आये और कहीं-कहीं बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. राजस्थान (rajasthan weather), मध्‍य प्रदेश(madhya pradesh weather), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather), बंगाल (west bengal weather) सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

झारखंड के गोड्डा और दुमका जिले में अगले दो से तीन घंटों में हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Weather Forecast LIVE : झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, दिल्ली-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें
2:25 PM. 1 Jul 202:25 PM. 1 Jul

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस से लोग परेशान

दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. मौसम विज्ञान ने कहा कि दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है. विभाग ने आज राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

मानसून असंतुलित

देश में मानसून असंतुलित नजर आ रहा है. स्काईमेट की मानें तो जून में पूरे भारत में सामान्य से 19 से भी अधिक बारिश हुई है.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

नहीं थम रहा कोसी का कटाव, बढ़ा संकट

बिहार के कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब, पोखर, नालों, गब्बियों में कोसी का पानी फैलने लगा है. बाढ़ की आशंका से लोग कांपने लगे हैं. कोसी के विकराल रूप को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं. हर वर्ष इस क्षेत्र के लोग इस संकट से जूझते हैं. कोसी का पानी पूरे खेत-खलिहान में भर जाता है. सभी लोगों का घर पानी से घिरा रहता है. नेपाल के बराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान मारने लगी हैं.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

यहां मानसून सक्रिय

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और असम के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

यहां बढ़ सकती है मानसून की हलचल

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, उत्तरी और मध्य राजस्थान में कुछ स्थानों पर मानसून की हलचल बढ़ सकती है.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कमजोर मानसून के बीच हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

2:11 PM. 1 Jul 202:11 PM. 1 Jul

पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में भी गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. जबकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर नजर आ रहा है.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में चार जुलाई तक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बताया गया है कि एक से चार जुलाई तक एक-दो बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

बिहार का मौसम

बिहार में मानसून अब भी पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो बुधवार व गुरुवार को राजधानी के ऊपर बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

यहां होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

असम में बाढ़, गुजरात में गिरी बिजली

असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हो गई. इस बीच, देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि गुजरात में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. उत्तर भारत में मौसम मुख्य रूप से उमसभरा रहा, जबकि पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कई इलाकों में मानसून की बारिश हुई. गुजरात के सौराष्ट्र में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

दिल्ली का हाल

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने यहां का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. राष्‍ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यून्तम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनसुार प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि झांसी में 37.6 और इटावा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक बलिया में 35 मिमी जबकि वाराणसी में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

हरियाणा और पंजाब का हाल

हरियाणा और पंजाब में दिन का तापमान सामान्य के करीब रहा. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Bihar Weather Forecast, Flood LIVE Updates: बिहार में वज्रपात से 11 लोगों की मौत, अगले दो दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना…

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

राजस्थान में यहां होगी बारिश

राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं, झालावाड़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना जताई है.

7:33 AM. 1 Jul 207:33 AM. 1 Jul

गुजरात में सात की मौत

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. इस क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola