Weather Forecast Updates : रविवार और सोमवार को ओडिशा समेत इन राज्यों में Heavy Rain
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट चुका है. 10 अक्टूबर (10 october 2020) यानी आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर low pressure area बन रहा है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
झारखंड के इन दो जिलों में अगले दो-तीन घंटों में गरज के साथ हो सकती है बारिश , रविवार और सोमवार को ओडिशा समेत इन राज्यों में Heavy Rain
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है. इसके अलावा, 11 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 11-12 अक्टूबर तटीय ओडिशा और कोंकण और गोवा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.
झारखंड में बारिश शुरू
झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची में भी बारिश के आसार हैं.
मानसून सामान्य
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा है.

कुछ राज्यों में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अक्टूबर तक नॉर्थ इंडिया के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
धनबाद में उमस भरी गर्मी
झारखंड के धनबाद में लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं. वहीं, विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है.
कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कल भारी बारिश के बाद जलभराव
छत्तीसगढ़:अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कल भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ. अम्बिकापुर नगर पालिक के महापौर डॉ.अजय तिर्की ने बताया कि वहां सामान्य बारिश के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर्याप्त है, इतनी तेज़ बारिश के हिसाब से कुछ देर के लिए थोड़ा ओवरफ्लो हुआ था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए