Weather Forecast Today Live Updates : झारखंड में बारिश,दिल्ली से मानसून की वापसी, जानें बिहार, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
India Meteorological Department ने कहा कि Delhi, Rajasthan, Punjab and Haryana समेत North India के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी monsoon के लौटने की स्थिति बन रही है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
विभाग ने बताया
विभाग ने बताया, उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर में बदलाव, नमी की मात्रा में कमी, बारिश नहीं होने से ऐसे संकेत है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है.
दिल्ली से बुधवार को मानसून की वापसी
दिल्ली से बुधवार को मानसून की वापसी हो गई और इस मौसम में शहर में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
बारिश शुरू
झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है.
देश में ‘सामान्य से अधिक’ बारिश
जून से सितंबर के बीच चार महीने के मानसून मौसम के दौरान देश में ‘सामान्य से अधिक’ बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.
झारखंड के इन इलाकों में होगी थोडी देर में बारिश
झारखंड के जामताडा, दुमका, साहेबगंज और पकुड में कुछ देर में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
लद्दाख में
लद्दाख में आसमान साफ नजर आ रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए